{"_id":"63cf3dae2562736227210e37","slug":"bikru-case-khushi-dubey-case-is-high-profile-jcp-says-security-is-our-responsibility-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikru Case: खुशी दुबे का मामला हाईप्रोफाइल, जेसीपी बोले- सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikru Case: खुशी दुबे का मामला हाईप्रोफाइल, जेसीपी बोले- सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
Tue, 24 Jan 2023 07:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Jan 2023 07:38 AM IST
सार
ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि खुशी दुबे का मामला हाईप्रोफाइल है, वह जमानत पर बाहर हैं। उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए, घर के बाहर कैमरे और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
खुशी दुबे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बिकरू कांड में जमानत पर छूटी खुशी दुबे की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के साथ ही घर के बाहर पुलिस की पिकेट और मोबाइल बाइक भी तैनात कर दी है। इधर कैमरों को लेकर खुशी के परिजनों ने आपत्ति जताई है।
ढाई साल बाद जेल से छूटने के बाद खुशी के घर पहुंचते ही पनकी पुलिस ने घर के आसपास सीसीटीवी लगवा दिए थे। बिकरू कांड के ज्यादातर आरोपी या तो एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं या फिर जेल में हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर खुशी की इतनी निगरानी क्यों की जा रही है। खुशी की मां गायत्री देवी के अनुसार इलाके में पुलिस का पहरा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अफसरों ने खुशी की हर गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि खुशी दुबे का मामला हाईप्रोफाइल है, वह जमानत पर बाहर हैं। उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए, घर के बाहर कैमरे और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। वहीं, खुशी का कहना है कि सीसीटीवी लगाकर उनकी निजता का उल्लंघन किया जा रहा है। घर आने जाने वाले नाते रिश्तेदारों पर निगरानी रखी जा रही है।