फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikeru Kand: Investigations of vikas dubey case again start on fears of governance

बिकरू कांड: शासन की आशंका पर फिर से शुरू हुई विकास के करीबियों की जांच

Mon, 14 Dec 2020 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 14 Dec 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Bikeru Kand: Investigations of vikas dubey case again start on fears of governance
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के सरगना रहे विकास दुबे के करीबियों को अभी भी बचाया जा रहा है, शासन की तरफ से ऐसी आशंका जाहिर की गई है। यही वजह है कि जिला आपूर्ति विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से बिल्हौर तहसील क्षेत्र से जुड़े लोगों के असलह लाइसेंस, राशन कार्डों व राशन की दुकानों के आवंटन की जांच फिर से कराई जा रही है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में बिकरू के आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू की गई। आपूर्ति निरीक्षक का नाम एसआईटी की जांच लिस्ट में शामिल है। बताया जाता है कि प्रदीप और विकास दुबे के बीच बातचीत का एक ऑडियो कुछ समय पहले वायरल हुआ था।
विज्ञापन


इसकी वजह से वे एसआईटी के निशाने पर आ गए। जिला आपूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार के अनुसार शिवराजपुर के टकटौली ग्रामीण क्षेत्र के 28 लोगों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है कि वहां पर जो राशन दुकान संचालक हैं, वे दबंगई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज बिना तौले देता है। जब एतराज करो तो धमकाया जाता है। इसी तरह एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया एसआईटी के अनुसार जो भी जानकारियां और जांच कहीं गई थी, अभी तक की पूरी रिपोर्ट जा चुकी है। कुछ और मामलों पर भी अभी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed