फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike stuck in bus 1.5 km. Crashed, rider injured

Kanpur News: बस में फंसी बाइक डेढ़ किमी. घिसटी, सवार घायल

Sun, 09 Feb 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bike stuck in bus 1.5 km. Crashed, rider injured
बस के नीचे दबी बाइक।  - फोटो : संवाद
इकदिल (इटावा)। आगरा-कानपुर हाईवे स्थित फूफई पर रविवार देर शाम बाइक सवार को औरैया डिपो की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। इससे वह बाल-बाल बच गया। वहीं, बस में फंसी बाइक को चालक डेढ़ किमी. तक घसीटता ले गया। इसके बाद चालक-परिचालक बस को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

रविवार देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना तलहटी निवासी शिवपाल सिंह (40) शहर से इकदिल की ओर जा रहा था। इस दौरान औरैया डिपो की बस कानपुर की ओर जा रही थी। फूफई के पास बस चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार की गाड़ी में कट मार दिया। इससे बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। इससे वह घायल हो गया। वहीं, युवक की बाइक रोडवेज बस की बॉडी में फंस गई। चालक ने बस को नहीं रोकी, बल्कि उसे भगा ले गया। चालक ने करीब डेढ़ किमी दूर इकदिल में बस को जाकर रोका। इसके बाद वह और परिचालक बस को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने बस चालक व परिचालक के बारे में पूछताछ की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। साथ ही बस में बैठे करीब 25 यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed