{"_id":"6ae2542d2e3b5cbf640d17a2","slug":"bike-riders-robbed-the-couple-of-their-garlands-and-cash-kanpur-news-c-220-1-akb1006-151290-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दंपती से माला-बाला व नकदी लूट ले गए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दंपती से माला-बाला व नकदी लूट ले गए बाइक सवार
Thu, 29 Oct 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
बरौर। थाना क्षेत्र के किशोरपुर तिराहा के पास रिश्तेदारी में जा रहे दंपती से बाइक सवारों ने नकदी व बाले लूट लिए। पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है। बरौर थाना के बम्हनौती निवासी राजकुमार कश्यप ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे के करीब वह गांव से पैदल निकल कर अकबरपुर रिश्तेदारी में जाने के लिए पत्नी मुन्नी देवी के साथ बरौर से देवीपुर लिंक रोड पर किशोरपुर तिराहा आ रहे थे। यहीं से उसे ऑटो पकड़ना था। आरोप लगाया कि बम्हनौती गांव से किशोरपुर तिराहा के बीच लिंक रोड पर बाइक सवार दो युवक खड़े दिखाई दिए। उनके पास से निकलने पर वह आगे आ गए और पत्नी का मुंह दबा दिया। गले से माला व कान के बाला ले लिए। एक युवक बार-बार तमंचा मारने की धमकी देता रहा। पत्नी के पास 700 रुपये और उसके पास 2500 रुपये थे वह भी ले लिए और चुपचाप चले जाने की बात कहकर धमकी देते हुए चले गए। किसी तरह वह आगे बढ़कर शोर मचाया। इसके बाद उसने स्थानीय लोगों की मदद लेकर डायल 112 को सूचना दी। पीआरबी ने आकर जांच-पड़ताल की लेकिन बाइक सवार युवकों का पता नहीं चला। बरौर थानाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। (संवाद)
..................
लड़की के अपहरण के आरोप में प्राथमिकी
बरौर। थाना के गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना पुलिस के तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री को गांव का ही दिलीप शंकर दिवाकर 18 अक्तूबर की शाम पांच बजे जबरन उठा कर ले गया। जब विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए धमकी देता रहा। गांव के लोग भी आ गए लेकिन वह पुत्री को जबरन लेकर चला गया। कई थानों में मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। हर कोई उससे डरता है। पुत्री के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होने की आशंका है। थानाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)