{"_id":"619537271d4e4a0870357a3a","slug":"bike-rider-three-died-in-road-accident-in-orai","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई: सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजे समेत तीन की मौत, सभी लौट रहे थे तेहरवीं संस्कार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजे समेत तीन की मौत, सभी लौट रहे थे तेहरवीं संस्कार से
Wed, 17 Nov 2021 10:38 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, उरई
संवाद न्यूज एजेंसी, उरई
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:38 PM IST
सार
गांव गोपालपुरा निवासी बालकिशन कुशवाहा (70) अपने भतीजे सुघर सिंह (45) एवं गांव के ही सुरेन्द्र कुशवाहा (22) के साथ बुधवार की देर शाम दहगवां रिश्तेदारी में तेहरवीं संस्कार से लौट रहे थे,रूदावली मोड़ के पास गोपालपुरा की ओर से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेहरवीं संस्कार से लौट रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चाचा भतीजे समेत तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और काफी देर बाद शवों की शिनाक्त हो सकी। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। फिर भी उसका सिर बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुरा निवासी बालकिशन कुशवाहा (70) अपने भतीजे सुघर सिंह (45) एवं गांव के ही सुरेन्द्र कुशवाहा (22) के साथ बुधवार की देर शाम दहगवां रिश्तेदारी में तेहरवीं संस्कार से लौट रहे थे,रूदावली मोड़ के पास गोपालपुरा की ओर से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सवार सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। बाइक चला रहा सुघर हेलमेट लगाए था, फिर भी उसका सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके चाचा बालकिशन का सीना फट गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। सुघर कुशवाहा किसानी करता हैं। उसके दो पुत्र सर्वेश (22), नीलेश (20) व पुत्री दीप्ती (17) हैं। वही सुरेन्द्र कुशवाहा की मां गुडडी देवी व दो बहनों दीपा (22), नीशू (14) हैं।
विज्ञापन