फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider collection Amin died due to tractor collision in hamirpur

हमीरपुर: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार संग्रह अमीन की मौत, मचा कोहराम

Mon, 25 May 2020 11:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 May 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collection Amin died due to tractor collision in hamirpur
बाइक सवार संग्रह अमीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में एक सड़क हादसा हुआ। पुत्र के साथ बाइक पर ड्यूटी करने तहसील आ रहे एक संग्रह अमीन को रास्ते में ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अमीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हुआ है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन


जरिया थाने के पवई गांव निवासी शिवकुमार (42) पुत्र भगवानदीन सेन राठ तहसील के बरुआ क्षेत्र में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने पुत्र पंकज के साथ बाइक से तहसील आ रहे थे। तभी रास्ते में अमगांव के पास खेत से सड़क पर चढ़ रहे एक ट्रैक्टर की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में अमीन शिवकुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अशोक कुमार यादव व सीओ शुभसूचित अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमीन की मौत पर उसकी पत्नी राजकुमारी तथा पुत्र पंकज व रोहित का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed