फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike hit by a speeding vehicle, lost control and collided with a pole, two brothers died

Auraiya Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई बाइक, अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, ममेरे भाइयों की मौत

Fri, 02 Jun 2023 10:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jun 2023 10:46 AM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर-औरैया मार्ग पर वाहन की टक्कर के बाद बाइक बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन
Bike hit by a speeding vehicle, lost control and collided with a pole, two brothers died
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बाइक सवार युवकों को कंचौसी मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे में जा टकराई। हादसे में ममेरे भाइयों की मौत हो गई।  दोनों फफूंद स्टेशन पर चाचा को ट्रेन में बैठाकर वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

शुक्रवार तड़के अयाना रोड मुरादगंज निवासी पवन कुमार (18) पुत्र राकेश कुमार अपने ममेरे भाई सिहौली अयाना निवासी हर्षदीप (18) पुत्र शंभूनाथ को साथ अपने चाचा को फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठाने आया था। दोनों सुबह पांच बजे दिबियापुर-औरैया मार्ग से होकर बाइक से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

कंचौसी मोड़ पर पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पवन की मां अर्चना औरैया कोतवाली में होमगार्ड की ड्यूटी करती है। वह किराए के मकान में औरैया में ही रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed