{"_id":"67d5c5fb6fe876afd30f65fe","slug":"bike-collided-with-dumper-two-died-angry-relatives-and-villagers-pelted-stones-etawa-news-c-216-1-etw1002-122756-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डंपर में घुसी बाइक, दो की मौत, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डंपर में घुसी बाइक, दो की मौत, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया पथराव
विज्ञापन
रोती बिलखती सार्थक की मां।
- फोटो : संवाद
इकदिल (इटावा)। कानपुर-आगरा हाईवे पर नगला तलब गांव के पास शनिवार की शाम रात साढ़े सात बजे कानपुर की ओर जा रहे डंपर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने डंपर के साथ ही अन्य दो वाहनों पर पथराव कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर सीओ सिटी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचकर लोगों को समझाया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
नगला दलप निवासी लालू दोहरे (35), पड़ोसी राघवेंद्र के बेटे सार्थक उर्फ छुटकू (8) को लेकर इकदिल गए थे। दोनों रात लगभग साढ़े सात बजे गांव लौट रहे थे। गांव के पास ही कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर आगे जा रहे ट्राॅले में बाइक पीछे से जा घुसी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर डंपर पर पथराव कर दिया। साथ ही कानपुर की ओर जा रही बस और एक ट्रक पर भी पथराव किया। इससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव में तीन लोग घायल हो गए।
सूचना पर इकदिल पुलिस के साथ ही सीओ रामगोपाल शर्मा, सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, इकदिल प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। परिजनों को समझाकर शवों को मोर्चरी पहुंचाया। हाईवे पर लगभग साढ़े बजे तक यातायात प्रभावित रहा। घायलों का अस्पतालों में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
वर्जन...हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पथराव करके अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- रामगोपाल शर्मा, सीओ सिटी