फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bike collided with a car on the Agra Lucknow Expressway in Kannauj, fruit vendor died

कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार की टक्कर से बाइक गड्ढे में गिरी, फल विक्रेता की मौत

Tue, 01 Dec 2020 09:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 01 Dec 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
bike collided with a car on the Agra Lucknow Expressway in Kannauj, fruit vendor died
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज में कार की टक्कर से एक बाइक अनियंत्रित होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पड़े पत्थरों से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरी। हादसे में फल विक्रेता की मौत हो गई। उसका दोस्त घायल है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


जिलापुरी निवासी आकिब ऊर्फ गोलू (17) पुत्र नौशाद, जेरकिला निवासी आरिफ (20) पुत्र असलम उर्फ टिंकल बस स्टाप पर फलों का ठेला लगाते थे। सोमवर देर रात को मियागंज में एक बरात से वापस तालग्राम लौट रहे थे। बाइक को आरिफ चला रहा था।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे थाना तालग्राम अमोलर अंडर पास सर्विस रोड पर बाइक में किसी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। तेज रफ्तार बाइक पत्थरों से टकरा कर गहरे गड्ढे में जा गिरी। पीछे बैठा गोलू उछल कर दूर जा गिरा। चालक कार समेत भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल, दरोगा कमलेश कुमार, अर्जन सिंह ने एंबुलेंस के ईएमटी आशीष यादव की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डाॅक्टरों ने आकिब को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed