फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikaru case: Cross-examination will continue with the final judge in the gangster case, next hearing on January 12

बिकरू कांड : गैंगस्टर मामले में अंतिम विवेचक से अभी और चलेगी जिरह, अगली सुनवाई 12 जनवरी को

Sat, 07 Jan 2023 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Bikaru case: Cross-examination will continue with the final judge in the gangster case, next hearing on January 12
कानपुर देहात। बिकरू कांड के आरोपियों पर चौबेपुर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही की थी। इसमें अंतिम विवेचक से बचाव पक्ष जिरह कर रहा है। शुक्रवार को भी बचाव पक्ष की जिरह पूरी नहीं हो सकी। अब अदालत ने आगे की जिरह के 12 जनवरी की तिथि तय की है।
विज्ञापन

बिकरू कांड के बाद चौबेपुर पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें जेल में निरुद्ध 30 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की थी। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-पांच बाकर शमीम रिजवी की अदालत में चल रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बचाव पक्ष ने मामले के अंतिम विवेचक इंस्पेक्टर अनूप कुमार निगम से जिरह की। आरोपी धर्मेंद्र उर्फ हीरू दुबे, गोपाल सैनी, सुरेश वर्मा, मनीष उर्फ बीरू, धीरेंद्र उर्फ धीरू, रमेश चंद्र व बबलू की ओर से बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला सवाल किया कि आरोपियों की अवैध संपत्तियों के विषय में विवेचना के दौरान आपने जानकारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक ने कहा कि सभी अभियुक्तों की चल अचल संपत्ति, वाहनों की जानकारी व सभी के बैंक खातों की जानकारी के लिए सभी संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें कुछ की संपत्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त हो गई थी। कुछ की रिपोर्ट आना शेष रह गई थी।
बचाव पक्ष ने सवाल किया कि जो अवैध संपत्ति विवेचना के दौरान जानकारी में आई, क्या उसके संबंध में अभियुक्तों या उनके परिजनों से पूछताछ की। इस पर विवेचक ने बताया कि इस विषय में पूछताछ नहीं की गई थी। वहीं, बचाव पक्ष के कई सवालों का अभियोजन ने विरोध किया।
विशेष लोक अभियोजक अमर सिंह भदौरिया ने बताया कि अभी अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला की जिरह जारी है। अभी कई आरोपियों की ओर से जिरह शेष होने के कारण अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 12 जनवरी नियत की है। इस दौरान सभी आरोपी अदालत में पेश किए गए।

पेशी पर चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
कानपुर देहात। बिकरू कांड के मुख्य मामले की आरोपी खुशी दुबे की जमानत सुप्रीम कोर्ट से मंजूर होने के बाद से पुलिस व प्रशासन और अलर्ट हो गया है। बिकरू कांड की पेशी की तारीख पर अदालत में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। साथ ही कम संख्या में आरोपियों को हवालात से कोर्ट में पेश किया जा रहा है। आरोपियों के परिजनों को भी उनसे बात नहीं करने दिया जा रहा है। शुक्रवार को कोर्ट हवालात व परिसर में क्षेत्राधिकारी के साथ एएसपी ने पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था का मुआयना किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed