फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Big road accident in hardoi up

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप में भिड़ंत, महिला सहित तीन की मौत, आठ घायल

Thu, 20 May 2021 04:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 May 2021 04:29 PM IST
सार

हरदोई जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Big road accident in hardoi up
हरदोई में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हरदोई जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। प्रताप नगर कलाम बगिया के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर सीतापुर हरदोई मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कालाआम बगिया के पास पिकअप की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक इजहार (35) निवासी ग्राम भौरियाखेड़ा, उस पर सवार कल्लू (50) निवासी ग्राम अकोहरीपुरवा व सोनी (32) निवासी ग्राम इकरी कोतवाली बेनीगंज की मौत हो गई। हादसे में पिकअप सवार चार बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। पिकअप सवार सभी लोग इटौली गांव निवासी रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed