फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Big road accident in Etawah, six people died

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, छह की मौत, पांच घायल

Wed, 09 Mar 2022 01:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Mar 2022 01:15 PM IST
सार

इटावा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Big road accident in Etawah, six people died
इटावा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा-मैनपुरी हाईवे पर नगला राठौर गांव के पास बुधवार दोपहर मिनी ट्रक की टक्कर से एक कार के परखच्चे उड़ गए। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर पहुंच गई थी। हादसे में कार सवार 10 में से छह लोगों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


ट्रक चालक समेत पांच लोग घायल हैं। मरने वाले सभी जसवंत नगर क्षेत्र के रहने वाले और राधिका स्टूडियो टीम के सदस्य थे। ये मैनपुरी में एक शादी समारोह में फोटो व वीडियोग्राफी के लिए जा रहे थे। फोटोग्राफरों की टीम अर्टिगा कार से मैनपुरी के लिए निकली थी।
विज्ञापन


कार जसवंत नगर होते हुए इटावा-मैनपुरी रोड पर पहुंची। यहां से कुछ दूर मैनपुरी की ओर चलने के बाद सैफई थाना क्षेत्र के नगला राठौर के करीब कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर रोड के दूसरी तरफ पहुंच गई। उसी दौरान सैफई से इटावा की ओर आ रहे मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी को मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों का इलाज हो रहा है। घायलों में मिनी ट्रक चालक भी शामिल है। मिनी ट्रक चालक एटा के रिजौर निवासी चरण सिंह(48) ने बताया कि वह अजमेर से मशीनों के पार्ट्स लेकर बिहार और उड़ीसा जा रहा था। 

हादसे में इनकी हुई मौत
जसवंत नगर के गांव धरबसार निवासी मंजीत (27) पुत्र शिव प्रसाद, गांव कटरा कूपचंद्र निवासी शादाब(23) पुत्र गुलजार, गांव मोहन की मड़ैया निवासी बृजमोहन (23) पुत्र महेश चंद्र, गुलाब बाड़ी निवासी विशेष (25) पुत्र मुनीम, महिला टोला निवासी करण (23) पुत्र सुबोध कुमार, जैन मोहल्ला निवासी विपिन कुमार (30) पुत्र अमर सिंह।

ये हुए घायल
जसवंत नगर लुधपुरा निवासी रमन (30) व अमन कुमार (18), गुलाब बाड़ी निवासी रॉकी (25), सुंदरपुर इटावा निवासी विशाल राठौर (30) पुत्र बलबीर सिंह, एटा रिजौर निवासी चरण सिंह (48) पुत्र नाथूराम (मिनी ट्रक चालक)। 

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायल दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति का समुचित उपचार करवाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed