{"_id":"5f44862560d46007d050efa8","slug":"big-road-accident-in-banda-truck-and-pickup-collision-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में दर्दनाक हादसा, गिट्टी भरे ट्रक और पिकअप की टक्कर, तीन सगे भाईयों की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में दर्दनाक हादसा, गिट्टी भरे ट्रक और पिकअप की टक्कर, तीन सगे भाईयों की मौत, कई घायल
Tue, 25 Aug 2020 09:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
बांदा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन सगे भाईयों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग में मटौंध थाना इलाके के पास तेज रफ्तार गिट्टी भरे ट्रक और यात्रियों से भरी पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में तीन सगे की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए।
इनमें लक्ष्मी नारायण (65), नारायण (45) व रवि (35) पुत्रगण गजराज शामिल हैं। इनके अलावा 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जेसीबी की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को निकाला गया।
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस और यूपी-112 ने अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल दो सगे भाई जानकीशरण (50) और शिवनायक (45) पुत्रगण ब्रजराज को कानपुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं और बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव के रहने वाले हैं। दिल्ली से पिकअप में अपने गांव लौट रहे थे। परिवार के किसी सदस्य की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने यहां आ रहे थे। अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।