{"_id":"61c581f77b42f1708454abb8","slug":"big-reshuffle-in-bsp-mayawati-made-naushad-ali-sector-in-charge-of-four-divisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने नौशाद अली को बनाया चार मंडलों का सेक्टर प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने नौशाद अली को बनाया चार मंडलों का सेक्टर प्रभारी
Fri, 24 Dec 2021 01:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नौशाद अली को दोबारा कानपुर मंडल का सेक्टर प्रभारी मनोनीत किया है। कुछ समय पहले उन्हें कानपुर मंडल से हटाकर मिर्जापुर और झांसी मंडल की जिम्मेदारी दी गई थी।
इस बार उनका कद बढ़ाते हुए कानपुर मंडल के साथ ही झांसी मंडल, चित्रकूट मंडल और वाराणसी मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।
कानपुर मंडल में कुल 27 विधानसभा सीटों में से अभी करीब एक दर्जन सीटों पर ही प्रत्याशियों का चयन किया गया है। नौशाद अली को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले प्रत्याशियों का चयन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।