फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big relief to students for neet 2017 attempt

छात्रों का गुस्सा देख सीबीएसई ने मारी पलटी, नीट पर दी बड़ी राहत

Fri, 03 Feb 2017 09:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
big relief to students for neet 2017 attempt
सीबीएसई की वेबसाइट पर नीट का नया नोटीफिकेशन
देशभर में एमबीबीएस व बीडीएस में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी-2017) में हजारों उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है। अब नीट-2017 ही उम्मीदवारों का पहला मौका होगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से स्पष्टीकरण मिलने के बाद सीबीएसई ने यह बदलाव किया है। दरअसल, 31 जनवरी को जारी नोटिफिकेशन में नीट के लिए तीन अवसर दिए जाने का प्रावधान किया था। इसमें एआईपीएमटी के अवसरों को भी गिना जा रहा था। इससे परेशान हजारों उम्मीदवारों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा स्पष्ट किया गया कि उम्मीदवारों के 2017 से पहले के एआईपीएमटी/नीट प्रयासों को तीन प्रयासों में नहीं गिना जाएगा। ऐसे में सीबीएसई ने सूचना जारी की है कि पहले के प्रयासों के बावजूद नीट-2017 को ही सभी उम्मीदवारों के पहले प्रयास के रूप में गिना जाएगा। इस बदलाव के आधार पर सीबीएसई ने ऑनलाइन आवेदन में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन


आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं
तीन बार अवसर के नियम में बदलाव होने की सूचना जारी की गई, लेकिन उसमें आयु सीमा की बाध्यता को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया। ऐसे में 25 साल की आयु पूरी कर चुके हजारों छात्र अभी भी परीक्षा से वंचित रहेंगे। बता दें एमसीआई ने नए बदलाव के तहत नीट में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 व न्यूनतम 17 वर्ष निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदले नियम के तहत करें आवेदन
नीट आयोजक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट 
cbseneet.nic.in पर नए पैटर्न के तहत एप्लीकेशन फार्मेट बदल दिए हैं। अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।  

पायल, बालियां और हाई हील सैंडल पर रोक
नोएडा। सात मई को नीट का एग्जाम प्रस्तावित है। परीक्षा में पायल या बालियां पहनकर आने वाली छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा हाई हील की सैंडल पहनने पर भी रोक रहेगी। केंद्र पर छात्र-छात्राओं के सामान रखने की व्यवस्था नहीं होगी। इसके अलावा छात्राओं के अंगूठी, चेन, नेकलेस पहनने पर भी रोक रहेगी। छात्रों को आधी बाजू के हल्के कपड़े पहनकर आने होंगे। मोबाइल फोन,  ईयर फोन, माइक्रोफोन, पर्स, बैग, बेल्ट और कैप के साथ खाने-पीने की चीजों की भी लाने की अनुमति नहीं होगी। छात्रों को करीब दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।



http://cbseneet.nic.in/  की वेबसाइट पर छात्र अावेदन कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed