छात्रों का गुस्सा देख सीबीएसई ने मारी पलटी, नीट पर दी बड़ी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा स्पष्ट किया गया कि उम्मीदवारों के 2017 से पहले के एआईपीएमटी/नीट प्रयासों को तीन प्रयासों में नहीं गिना जाएगा। ऐसे में सीबीएसई ने सूचना जारी की है कि पहले के प्रयासों के बावजूद नीट-2017 को ही सभी उम्मीदवारों के पहले प्रयास के रूप में गिना जाएगा। इस बदलाव के आधार पर सीबीएसई ने ऑनलाइन आवेदन में बदलाव कर दिया गया है।
आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं
तीन बार अवसर के नियम में बदलाव होने की सूचना जारी की गई, लेकिन उसमें आयु सीमा की बाध्यता को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया। ऐसे में 25 साल की आयु पूरी कर चुके हजारों छात्र अभी भी परीक्षा से वंचित रहेंगे। बता दें एमसीआई ने नए बदलाव के तहत नीट में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 व न्यूनतम 17 वर्ष निर्धारित कर दी है।
बदले नियम के तहत करें आवेदन
नीट आयोजक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट
cbseneet.nic.in पर नए पैटर्न के तहत एप्लीकेशन फार्मेट बदल दिए हैं। अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
पायल, बालियां और हाई हील सैंडल पर रोक
नोएडा। सात मई को नीट का एग्जाम प्रस्तावित है। परीक्षा में पायल या बालियां पहनकर आने वाली छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा हाई हील की सैंडल पहनने पर भी रोक रहेगी। केंद्र पर छात्र-छात्राओं के सामान रखने की व्यवस्था नहीं होगी। इसके अलावा छात्राओं के अंगूठी, चेन, नेकलेस पहनने पर भी रोक रहेगी। छात्रों को आधी बाजू के हल्के कपड़े पहनकर आने होंगे। मोबाइल फोन, ईयर फोन, माइक्रोफोन, पर्स, बैग, बेल्ट और कैप के साथ खाने-पीने की चीजों की भी लाने की अनुमति नहीं होगी। छात्रों को करीब दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
http://cbseneet.nic.in/ की वेबसाइट पर छात्र अावेदन कर सकते हैं