{"_id":"617700cb190749724b18c099","slug":"big-disclosure-in-the-case-of-cyber-fraud-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी: एक-एक रुपये में खरीदा डाटा, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वालों से कराते कॉल, हैरान करने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी: एक-एक रुपये में खरीदा डाटा, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वालों से कराते कॉल, हैरान करने वाला खुलासा
Tue, 26 Oct 2021 10:58 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:58 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के पास से तमाम लोगों के दस्तावेज बरामद किए। उनके कई आधार कार्ड मिले। किसी में नाम अलग तो किसी में पता अलग था। पूछताछ में आरोपियों ने पुष्टि की है कि उन्होंने आधार कार्ड फर्जी बनवाए थे। इसलिए पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इस्तेमाल करने समेत अन्य धाराएं केस में बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठगी को अंजाम देने वाले शातिर इंश्योरेंस कंपनी समेत कई अन्य एजेंट से ग्राहकों का डाटा खरीदते थे। प्रति ग्राहक एक रुपये के हिसाब से डाटा लेते थे। हजारों लोगों का डाटा आरोपियों के मोबाइल व लैपटॉप में मिला है।
जिन कॉल सेंटर से लोगों को कॉल की जाती थी, वहां पर फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वालों को नौकरी पर रखा था। इनको प्रति महीना आठ से दस हजार रुपये सैलरी देते थे। इन्हीं लोगों से फोन करा लोगों को जाल में फांसते थे। क्राइम ब्रांच अब इन कर्मचारियों की भूमिका की भी छानबीन कर रही है।
डीसीपी क्राइम के मुताबिक आरोपी दर्शन श्रीवास्तव व रघुवीर कॉल सेंटर चलाते थे। अतुल कुमार फाइनेंस का काम देखता था। कहां कितनी रकम जमा करनी है, खाते कैसे और कहां खुलवाने हैं सारी जिम्मेदारी उसकी ही थी।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि आरोपी गरीब, जरूरतमंदों के नाम से खाते खुलवाकर किराये पर ले लेते थे। ठगी की रकम इन्हीं खातों में मंगवाते थे। खाताधारक को पांच से दस हजार रुपये थमाकर निकल जाते थे। ऐसे में अगर पुलिस ट्रेस करती तो सिर्फ वह खाताधारक तक ही पहुंच पाती थी।
आधार बनाए फर्जी, धाराएं बढ़ाई गईं
पुलिस ने आरोपियों के पास से तमाम लोगों के दस्तावेज बरामद किए। उनके कई आधार कार्ड मिले। किसी में नाम अलग तो किसी में पता अलग था। पूछताछ में आरोपियों ने पुष्टि की है कि उन्होंने आधार कार्ड फर्जी बनवाए थे। इसलिए पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इस्तेमाल करने समेत अन्य धाराएं केस में बढ़ा दी हैं। पहले केवल आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज था।