{"_id":"5d088bb78ebc3e63ef32ed0b","slug":"big-disaster-due-to-negligence-of-power-department-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा, एलटी लाइन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा, एलटी लाइन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत दो गंभीर
Tue, 18 Jun 2019 12:48 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार को बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ। यहां 24 घंटे पहले आंधी से टूट कर गिरी एलटी लाइन के करंट की चपेट में तीन बच्चे आ गए। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना औग थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव की है। बिजली विभाग की लापरवाही से हुई इस घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्गागंज उपकेंद्र में जाम लगाया।
यहां दरियापुर गांव निवासी रमेश निषाद का बेटा पुष्पराज (14) प्रदीप (15) पुत्र गंगादीन राजकरण (14) पुत्र शंकर मछली पकड़ कर घर लौट रहे थे। अभयपुर गांव में बड़े दुबे के नलकूप की लाइन सोमवार को आंधी से टूट कर गिर गई थी। लाइन का तार बुदान के खेत में लगे कटीले तारों को छुआ था।
पुष्पराज मछली भरने के लिए कटीले तार के पास पड़ी खाली बोतल उठाने लगा। तभी करंट की चपेट में आ गया। पुष्पराज को बचाने में प्रदीप गंभीर रूप से झुलसा गया। जबकि राजकरन मामूली रूप से करंट की चपेट में आया है।
विज्ञापन
विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीण ने दुर्गागंज उपकेंद्र में शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
एसडीओ बिंदकी रोड वैभव आनंद ने परिजनों को 20 हजार नगद सहायता व 5 लाख रुपए सरकार से दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं मृतक के पिता राकेश का कहना है कि बिजली विभाग के खिलाफ एफआईआर की जाए तब ही शव को पीएम के लिए भेजने देंगे।