{"_id":"6138543e8ebc3ec91f25bfb9","slug":"big-action-of-etawah-police-and-sog-team-diesel-thief-gang-exposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: पुलिस और एसओजी की टीम की बड़ी कार्रवाई, डीजल चोर गैंग का खुलासा, 17 लोग हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: पुलिस और एसओजी की टीम की बड़ी कार्रवाई, डीजल चोर गैंग का खुलासा, 17 लोग हिरासत में लिए
Wed, 08 Sep 2021 01:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:25 PM IST
सार
इटावा जिले में पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर पिछले कई महीनों से चल रहे डीजल चोरी के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। टीम ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
डीजल चोर गैंग का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश की इटावा जिले में पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे में डीजल चोर गैंग का खुलासा किया है।
आपको बता दें कि कानपुर देहात स्थित रिलायंस आउटवार्ड से डीजल लेकर निकले डीजल टैंकरों से ढाबा मालिक और टैंकरों के ड्राइवरों की मिलीभगत से पिछले कई महीनों से डीजल चोरी का गोरखधंधा चल रहा था।
टीम ने ढाबे पर खड़े रिलायंस के चार टैंकर के साथ ही चोरी कर बेचने के लिए निकाला गया दो हजार 750 लीटर (पौने तीन हज़ार लीटर) डीजल ड्रमों से बरामद किया है।
विज्ञापन
टीम ने 17 लोगों ( ट्रक ड्राइवर, क्लीनर, डीज़ल ग्राहक) को हिरासत में लिया है। डीजल चोरी कर कम दाम में बेचने का गोरखधंधा चल रहा था। ढाबा मालिक मौके से फरार हो गया। मौके पर एसओजी टीम, एसपी सिटी, सीओ जसवंतनगर के साथ ही खाद्य विभाग की टीम जांच में जुटी है।