{"_id":"62b99c94e75121150709198e","slug":"big-action-against-mukhtar-baba-accused-of-kanpur-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बाबा बिरयानी के तीन रेस्टोरेंट सील, चावल को रंगता था केमिकल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बाबा बिरयानी के तीन रेस्टोरेंट सील, चावल को रंगता था केमिकल से
Mon, 27 Jun 2022 05:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Jun 2022 05:39 PM IST
सार
कानपुर में नई सड़क पर हुई हिंसा के बाद बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा को जेल भेज दिया गया था। अब जिला प्रशासन मुख्तार बाबा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बाबा बिरयानी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को बाबा बिरयानी के तीन रेस्टोरेंट समेत छह खाद्य प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। सभी नॉनवेज रेस्टोरेंट हैं। टीम ने 8 जून को इनके यहां से सैंपल एकत्र किए थे, जिनकी जांच आगरा स्थित खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला में की गई थी।
दो दिन पहले आई आठ सैंपलों की रिपोर्ट में सामने आया कि इन रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाली बिरयानी के चावल में कलर के लिए हानिकारक केमिकल मिलाया जा रहा था, जिसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी बैन कर रखा है।
एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि सैंपलों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक केमिकल मिलने की पुष्टि के बाद मुख्तार अहमद बाबा के नवीन मार्केट स्थित जेजे फूड, रेव मोती स्थित बाबा बिरयानी और स्वरूप नगर के बाबा बिरयानी रेस्टोरेंट को सील किया है। इसके अलावा सैंपल फेल होने पर काकादेव का अली बाबा फूड, परेड का अलहुदा फूड सेंटर और जायका फूड को भी सील कर दिया गया है।

बेकनगंज स्थित बाबा स्वीट्स से भी उठाए सैंपल
भारी पुलिस बल के साथ खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को बेकनगंज स्थित बाबा स्वीट्स से बिरयानी, बर्फी, खोया, घी और सब्जी मसाला का सैंपल भरा। सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के कुल पांच प्रतिष्ठानों से 18 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोेर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाबा पर कसता शिकंजा
बाबा बिरयानी फूड चेन के मालिक मुख्तार बाबा को पुलिस नई सड़क पर हुए बवाल की फंडिंग में जेल भेज चुकी है। बेकनगंज का रामजानकी मंदिर और प्रेम नगर का प्राचीन शिव मंदिर का अस्तित्व मिटा जमीन पर कब्जा कर होटल और मकान बनवाने के मामले में उसके खिलाफ तीन केस दर्ज किए गए हैं। दो केस बजरिया और एक केस चमनगंज थाने में दर्ज किया गया है। तीनों एफआईआर में कुल 26 आरोपी बनाए गए हैं, जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक समेत 23 नामजद व तीन अज्ञात हैं।