फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bidhnoo murder case, different statements of family members

Bidhnoo murder case: परिजनों के अलग-अलग बयान, गुत्थी उलझने से गहराया शक, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 31 Oct 2022 12:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 31 Oct 2022 12:01 AM IST
सार

बिधनू के तुलसियापुर गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले की गुत्थी उलझ गई है। मृतका के पति, बेटी और ननद के बयानों में अलग-अलग बातें सामने आई हैं। पुलिस को परिजनों के द्वारा कुछ छिपाए जाने की आशंका है।

विज्ञापन
Bidhnoo murder case, different statements of family members
मृतका सरोजनी पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू में गर्भवती सरोजनी की हत्या के मामले में परिजनों के बयानों के बाद गुत्थी उलझ गई है। परिजनों के बयानों में कई अहम बातें अलग-अलग हैं। इससे आशंका है कि कहीं न कहीं परिजन कुछ छिपा रहे हैं। पुलिस की जांच करीबियों के इर्दगिर्द घूमने लगी है। पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। आशंका है कि कोई परिचित आसानी से घर के भीतर गया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

विज्ञापन

कमरे में गए, तो पैर किसी चीज में लड़ा
मैं अपनी पहली ससुराल से बेटी तमन्ना के साथ दोपहर करीब साढ़े चार बजे लौटा था। बेटी के साथ ही घर के भीतर गया। कमरे में गए तो अचानक पैर किसी चीज में लड़ गया। जब नीचे देखा तो वहां सरोजनी की लाश पड़ी थी। तब पता चला कि सरोजनी की हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन

बेटी तमन्ना ने सबसे पहले देखा शव
मैं अपने पिता के साथ घर लौट रही थी तब घर से चंद कदम पहले ही एक फास्ट फूड की दुकान पर पिता रुक गए थे। मैं सबसे पहले घर के भीतर आई। मुख्य दरवाजा बंद था। दुकान के रास्ते भीतर घुसी। कमरे में चारपाई पर मां पड़ी थीं। जब उनको हिलाया डुलाया तो देखा कि वह खून से सनी हैं, तब पिता को बाहर जाकर बताया।

सरोजनी की ननद ने कहा  
ललित के घर से कुछ दूरी पर ही उनकी बहन यानी सरोजनी की ननद ज्योति रहती हैं। वहीं पर ललित के पिता श्रीपाल भी रहते हैं। ज्योति ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह वह साढ़े दस बजे सरोजनी के घर गई थी। मुख्य दरवाजा बंद था तो वह दुकान के रास्ते भीतर गई। अंदर कमरे में ताला पड़ा था तो वह वहां से लौट आई थी।

विज्ञापन

इसलिए उठ रहे सवाल
सरोजनी के पति, बेटी व ननद के बयान अलग-अलग हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंची, तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। सभी के बयान क्यों अलग हैं...इसी बिंदु पर तफ्तीश की जा रही है। यह भी समझ से परे है कि अगर दुकान वाला रास्ता खुला था और भीतर कोई नहीं था, तो ज्योति के मन में कोई शंका क्यों नहीं हुई।

कई पहलुओं पर जांच
पांच माह की गर्भवती सरोजनी को मारने के पीछे की वजह पुलिस तलाश रही है। रंजिश, आशनाई या फिर किसी अपने के विश्वासघात की वजह हो सकती है। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। कुछ संदिग्ध नंबरों की डिटेल भी पुलिस ने निकाली है। करीबी पर भी शक है। अफसरों का कहना है कि वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।

ये है पूरा मामला
बिधनू के तुलसियापुर नई बस्ती में पांच माह की गर्भवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। रविवार दोपहर जब उसके पति व बेटी (सौतेली) घर पहुंची तो कमरे में खून से सना शव पड़ा देखा। जानकारी पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। छानबीन कर साक्ष्य व सुराग जुटाए। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस हत्यारोपी तक पहुंचने की जद्दोजहद कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed