फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BIC Kanpur 4 crores loan and movable assets worth 34 crores at stake

बीआईसी की लचर पैरवी की खुल रही पोल, 4 करोड़ का लोन और 34 करोड़ की चल संपत्तियां दांव पर

Fri, 17 May 2019 10:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 May 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
BIC Kanpur 4 crores loan and movable assets worth 34 crores at stake
डेमो पिक

कानपुर में बीआईसी की चल संपत्तियों को बचाने के लिए बीआईसी प्रबंधन की ओर से की जा रही लचर पैरवी की पोल खुल रही है। महज 4 करोड़ के लोन के लिए 34 करोड़ से अधिक की चल संपत्तियां दांव पर लगी हैं। वहीं संपत्तियां बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे बीआईसी प्रबंधन का कहना है कि ग्रीष्म कालीन कोर्ट में याचिका मई के अंत तक या फिर जून के पहले सप्ताह में दाखिल की जाएगी। फाइलें गुम होने की जांच शुरू कर दी गई है।   

विज्ञापन


एल्गिन मिल नंबर एक, दो और कानपुर टेक्सटाइल को चलाने के लिए 1984 में तत्कालीन बीआईसी प्रबंधन ने आईसीआईसीआई बैंक से 40 लाख आईडीबीआई बैंक से एक करोड़ 40 लाख, आईएफसीआई बैंक से 40 लाख और आईआईबीआई से एक करोड़ 50 लाख समेत 4 करोड़ 40 लाख का लोन लिया था। शुरुआत में बैंकों को लोन चुकाने की किस्त दी गईं लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

 

2004-05 में तत्कालीन सरकार के हस्तक्षेप के बाद बैंकों और प्रबंधन के बीच मूलधन अदायगी को लेकर समझौता हुआ था। लेकिन बाद में सरकार बदलने पर मामला ठंडा पड़ गया। 2007 में एक बार फिर समझौता हुआ। लेकिन अफसरों की लापरवाही से बात फिर आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद बैंकों ने लोन वसूली की जिम्मेदारी कोटक महिंद्रा को सौंप दी। बैंक ने लोन वसूली के प्रयास किए लेकिन बात नहीं बनी तो बैंक की ओर से कोर्ट में याचिका दाखिल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाद में कोर्ट ने मिल की संपत्तियों का आंकलन करने के लिए लिक्विडेटर तैनात कर दिया था। बीआईसी के सूत्रों ने बताया कि 2013 में बीआईसी की ओर से 1 करोड़ 92 लाख रुपये लोन चुकाने के लिए दिए गए थे। इसके बाद से लगातार कोर्ट में मामला चल रहा था। लचर पैरवी का ही परिणाम है कि कानपुर टेक्सटाइल की प्लांट, मशीनरी और फिक्सचर की नीलामी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed