फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bharat band against sc st act in unnao

एससी/एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद: सड़कों पर प्रदर्शन, सरकार को अल्टीमेटम

Thu, 06 Sep 2018 08:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Sep 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
bharat band against sc st act in unnao
भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के युवक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में गुरुवार को भारत बंद का शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाजुला असर रहा। एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सुबह विभिन्न संगठनों के लोगों ने सड़कों पर उतरकर भारत बंद का समर्थन किया। लोगों ने बाजार बंद कराया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पैदल मार्च कर घूम घूम कर विरोध प्रदर्शन किया। जिले में कहीं भी उग्र प्रदर्शन नहीं हुआ। दोपहर बाद दुकानें खुलने से बाजार में खरीदारों की रौनक रही। 
विज्ञापन


शहर की मुख्य बाजार बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, स्टेशन रोड, कचौड़ी गली के सराफा व्यापारियों ने दुकानें बंद कर भारत बंद का समर्थन किया। वहीं विभिन्न संगठनों ने एकमंच पर आकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर बाद विभिन्न संगठन के लोगों ने अलग अलग स्थानों पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। बड़ा चौराहे पर युवाओं के एक समूह में दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन



 

स्लोखन लिखी तख्तियों से एक्ट में हुए बदलाव पर गुस्से का इजहार किया

bharat band against sc st act in unnao
भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के युवक - फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस अलर्ट हो गई और प्रदर्शनकारियों के पीछे चल पड़ी। युवाओं ने दुकानें बंद कराने के साथ ही बड़ा चौराहा से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर एक्ट संशोधन निंदा की। नारेबाजी व स्लोखन लिखी तख्तियों से एक्ट में हुए बदलाव पर गुस्से का इजहार किया। इस दौरान सवर्ण मोर्चा समेत अलग-अलग गुट के लोगों ने एक साथ होकर सड़क पर उतरे। हिंदू युवा वाहिनी पदाधिकारियों के अलावा अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजार की खुली दुकानों को बंद कराते हुए प्रदर्शन किया।

सवर्ण समाज के लोगों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों में अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला, महामंत्री कौशलेंद्र प्रताप मिश्र के अलावा बजरंग दल के विभाग संयोजक रघुवंशमणि त्रिवेदी, धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत सैकड़ों युवाओं ने बाजार बंद कराने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed