फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BEd course of four years of the new season

नए सत्र से करें चार वर्षीय बीएड

Thu, 11 Dec 2014 02:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 11 Dec 2014 02:47 AM IST
विज्ञापन
BEd course of four years of the new season
नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने इंटरमीडिएट पास करने वाले स्टूडेंट्स को सीधे टीचर एजूकेशन से जोड़ दिया है।
विज्ञापन

बीए-बीएड और बीएससी-बीएड का चार साल का नया इंटीग्रेटेड कोर्स लांच किया है। इसकी पढ़ाई आठ सेमेस्टर में पूरी की जा सकेगी।
यदि किसी पेपर में बैक आया तो इंटीग्रेटेड कोर्स की पढ़ाई अधिकतम छह साल में पूरी की जा सकती है। यह कोर्स पहली बार लांच किया गया है, जिसमें कि योग शिक्षा को महत्वपूर्ण जगह मिली है।
इंटरमीडिएट में 50 फीसदी मार्क्स हासिल करने वाले सामान्य और ओबीसी के स्टूडेंट्स अब बीए और बीएससी के साथ बीएड भी कर सकेंगे। यह सुविधा एनसीटीई ने उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

एक साथ बीए, बीएससी और बीएड करने से एक साल का समय भी बचेगा।
क्योंकि शैक्षिक सत्र 2015-16 से बीएड, एमएड की पढ़ाई दो साल की हो जाएगी। चार साल के नए इंटीग्रेटेड कोर्स की संबद्धता का अधिकार संबंधित राज्य सरकार और यूनिवर्सिटी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीटीई ने कहा है कि इस कोर्स में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स और टीचर्स की 80 फीसदी उपस्थिति जरूरी है। स्कूल बेस्ड एक्सपीरियंस और इंटर्नशिप में 90 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता है।
इस कोर्स के लिए 50-50 यूनिट की संबद्धता प्राप्त की जा सकेगी। इंटीग्रेटेड कोर्स के पाठ्यक्रम में कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और योगा एजूकेशन को भी शामिल किया गया है।

उत्तर प्रदेश स्व वित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी और संयोजक डॉ. बृजेश भदौरिया ने बताया कि एनसीटीई ने 178 पेज का गजट नोटिफिकेशन जारी किया है, जो कि टीचर एजूकेशन में सुधार के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
एनसीटीई ने इस बार इंटीग्रेटेड कोर्स लांच किया है, जिसकी जरूरत लंबे अर्से से महसूस की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed