फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Becoming a member of Kanpur Textile Committee has become expensive.

Kanpur News: कानपुर कपड़ा कमेटी का सदस्य बनना हुआ महंगा

Mon, 29 Dec 2025 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Becoming a member of Kanpur Textile Committee has become expensive.
मर्चेंट चेंबर में कानपुर कपड़ा कमेटी की आम सभा में सम्मानित किए गए पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर कपड़ा कमेटी का सदस्य बनना महंगा हो गया है। रविवार को हुई कमेटी की विशेष आमसभा एवं वार्षिक आमसभा में सदस्यता शुल्क 400 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गयाहै। इसी के साथ 31 मार्च को सूची प्रकाशित होने के बाद सभासदों (सदस्यों) को प्रतिनिधि को न बदलने, 10 प्रतिशत सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन देने के एक माह में आमसभा बुलाने का फैसला लिया गया। सत्र 2025-27 की नई प्रबंधकारिणी कमेटी के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई। नव निर्वाचित डायरेक्टरों को प्रमाणपत्र और वरिष्ठतम सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मर्चेंट चैंबर में कमेटी के अध्यक्ष अमित दोसर की अध्यक्षता में हुई। दोनों आमसभा में संस्था के संविधान में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण संशोधन किए गए। सभासदों की फर्म में बदलाव की समय-सीमा तीन माह से बढ़ाकर छह माह कर दी गई। प्रतिनिधि परिवर्तन के नियमों में संशोधन करते हुए इसे वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक मान्य करने का प्रावधान किया गया। कमेटी का बैंक खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में खोलने का अधिकार दिया गया। इसका संचालन अध्यक्ष, प्रधान सचिव एवं कोषाध्यक्ष में से किसी दो के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा। इसके अतिरिक्त विशेष आमसभा बुलाने के आवेदन की समय-सीमा, प्रधान सचिव एवं कोषाध्यक्ष की वित्तीय सीमा में भी वृद्धि को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

वार्षिक आमसभा में कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता विस्सू बाबू, पूर्व प्रधान सचिव दीपक कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष काशी प्रसाद शर्मा सहित 50 वर्षों से अधिक सेवा देने वाले वरिष्ठ सदस्यों और बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारियों को सम्मानित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण सिंहानिया एवं उनकी टीम का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सचिव नवीन कुमार नेवटिया ने वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट, बैलेंस शीट, आय-व्यय विवरण, ऑडिटर व डायरेक्टर्स रिपोर्ट, वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। गुप्ता अग्रवाल एंड सुल्तानिया को वर्ष 2025-26 के लिए ऑडिटर नियुक्त किया गया। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सत्र 2025-27 के लिए अमित दोसर सहित 24 सदस्यों को प्रबंधकारिणी कमेटी का निर्वाचित सदस्य घोषित किया गया।

आमसभा में बड़ी संख्या में वस्त्र व्यवसायियों की उपस्थिति रही। सभा का संचालन प्रधान सचिव नवीन कुमार नेवटिया व पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण गुप्ता बब्बू भइया ने किया। इसमें राकेश कपूर, अनिल कुमार जैन, नवीन कुमार नेवटिया, चरनजीत सिंह सागरी, रुमित सिंह सागरी, शेषनारायण त्रिवेदी, अभिषेक चावला, रामप्रकाश गुप्ता, अशोक माहेश्वरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed