फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Became the IT hub of Hyderabad on the lines

हैदराबाद की तर्ज पर बने आईटी हब

Wed, 28 Oct 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 28 Oct 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Became the IT hub of Hyderabad on the lines

स्मार्ट सिटी के लिए मंगलवार को आयोजित सिटीजन टॉक में एचबीटीआई के प्रोफेसरों ने कहा कि हैदराबाद की तर्ज पर शहर में आईटी हब बनाया जाए। मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर जोर दिया। नगर आयुक्त देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने जन जागरूकता को अनिवार्य बताया।

विज्ञापन


नगर निगम के कांफ्रेंस हॉल में बातचीत के दौरान एचबीटीआई के निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए भूकंपरोधी बिल्डिंग का निर्माण, 24 घंटे बिजली, पब्लिक टॉयलेट और लोगों का स्मार्ट होना जरूरी है। विभागाध्यक्ष यदुवीर सिंह ने भूगर्भ जल दोहन रोकने के लिए पानी की रीसाइकलिंग की बात कही।
विज्ञापन


डॉ. नरेंद्र कोहली ने हैदराबाद की तर्ज पर आईटी हब बनाने, बिजली, पानी की बचत पर जोर दिया। डॉ. कृष्णराज ने कहा कि कंटेनरों में सेंसर लगाकर कंट्रोल रूम के माध्यम से कूड़ा निस्तारण व्यवस्था सुधारी जा सकती है। नवनिर्मित सड़कें न खुदें इसके लिए सभी विभाग सामंजस्य से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आरएस आनंद ने कहा कि सोलर सिस्टम से यातायात व्यवस्था सुधारी जा सकती है। डॉ. प्रदीप कुमार के अनुसार आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण नई कालोनी बनाई जाए।

डॉ. अशोक संखवार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर जोर दिया। डॉ. रामऔतार के अनुसार सड़कें अतिक्रमण मुक्त हों। बाजार, मंडियां, पार्किंग स्थल बनें। संस्थाएं पार्क गोद लें।

डॉ. प्रमोद कुमार ने ग्रीनरी पर जोर दिया। प्रोफेसर वीके त्यागी ने शिक्षा, डॉ. गौरव ने महिलाओं के लिए आधुनिक सामुदायिक केंद्र, लाइब्रेरी, आउटडोर सोसाइटी बनाने पर जोर दिया।

स्मार्ट सिटी के लिए ट्रैफिक रूट सर्वे शुरू
कानपुर / लखनऊ।
स्मार्ट सिटी के लिए यातायात निदेशालय कानपुर, लखनऊ समेत 16 महानगरों का ट्रैफिक रूट सर्वे करा रहा है। इन शहरों के लोग ट्रैफिक समस्याएं, सड़कों की स्थिति व सुझाव ट्रैफिक पुलिस को दे सकते हैं।

डेढ़ सौ लोग शिकायतें, सुझाव दर्ज करा चुके हैं। यूपी ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज पर जाकर सुझाव व समस्याएं दर्ज कराई जा सकती हैं। ट्रैफिक अफसर विभिन्न शहरों से आने वाली शिकायतों को संबंधित एएसपी ट्रैफिक को भेजकर निराकरण रिपोर्ट निदेशालय को दे रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, लोग घरों से निकलने से पहले संबंधित रूट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इतना ही नहीं दुघर्टना बाहुल्य क्षेत्र, नियमित जाम, सड़कों की स्थिति व अन्य ट्रैफिक शिकायतें लोग यूपी ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज पर जाकर सर्वे रिपोर्ट में दर्ज करा सकते हैं।

ट्रैफिक निदेशालय में मॉनीटरिंग के बाद शिकायतें अफसरों को फॉरवर्ड की जाती हैं। आईजी ट्रैफिक असीम अरुण ने बताया कि शिकायतों को संबंधित एएसपी ट्रैफिक को भेजकर निराकरण कराया जा रहा है और रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाती है। 

बिधनू से किसान नगर तक चौड़ी होगी सड़क
कानपुर।
पीडब्लूडी बिधनू से किसान नगर तक नहर किनारे सात मीटर चौड़ी सड़क बनाएगा। इसके लिए सैद्धांतिक सहमति मिल गई है।

अभी हमीरपुर की तरफ से आने वाले मौरंग के ट्रक और कबरई की तरफ से आने वाले गिट्टी के डंपरों को किसान नगर तक जाने के लिए नौबस्ता, बर्रा हाइवे होकर जाना पड़ता है। इसी तरह अन्य वाहनों को भी इस रूट पर जाने के लिए करीब 25 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। अभी तीन मीटर चौड़ी यह सड़क क्षतिग्रस्त है।

इसी के मद्देनजर पीडब्लूडी ने बिधनू से किसान नगर तक नहर (लोअर गंगा कैनाल) के किनारे - किनारे 15-20 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की योजना बनाई। इसकी अनुमानित लागत 30 करोड़ रुपये है। पीडब्लूडी के अफसरों ने बताया कि शासन ने इस रोड को सेंट्रल रोड फंड से बनाने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है।


अगले महीने आचार संहिता खत्म होते ही धन जारी होने की उम्मीद है। ऐसा होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। छह महीने में वहां चमाचम सड़क पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। नौबस्ता, बर्रा बाईपास की तरफ वाहनों का लोड भी घटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed