फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   beaten due to oppose the beat of cow

गाय को पीटने का विरोध करने पर ऐसा सलूक, जानकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 13 Jun 2017 08:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
beaten due to oppose the beat of cow
डेमो
अभी तक आपने गोरक्षा के नाम पर मारपीट की कई घटनाओं के बारे में सुना होगा, जिनकी आलोचना ये कहकर शुरू हुई कि गाय की रक्षा के कर्तव्य का भार अपने कंधों पर उठाने वाले ये ठेकेदार आखिर हैं कौन..? अब आपको जिस घटना के बारे में हम बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपका दिल दहल जाएगा। 
विज्ञापन

 

कानपुर के ग्वालटोली में गाय को पीटने का विरोध करने पर पड़ोसी पिता पुत्र ने फैक्ट्री कर्मी धीरेंद्र सिंह का डंडे से सिर फोड़ दिया। वह पनकी स्थित फैक्ट्री में काम करता है। आरोप है कि वह 8 जून को फैक्ट्री से घर लौटा तो उसने देखा कि पड़ोसी कन्हैया और उसका बेटा बाबू उसकी गाय को डंडे से मार रहे थे। 

विज्ञापन


धीरेंद्र ने विरोध किया तो उन लोगों ने धीरेंद्र को पीटते हुए उसका सिर फोड़ दिया। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। इलाकाई लोगों ने बीच बचाव कर उनको छुड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने धीरेंद्र को प्रखर नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed