{"_id":"6ae10ce7437983cabd036418","slug":"be-cautious-on-social-media-seek-help-from-the-police-if-you-run-into-trouble-kanpur-news-c-362-1-ka11011-159648-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सोशल मीडिया पर सतर्क रहें, परेशानी में पुलिस की मदद लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सोशल मीडिया पर सतर्क रहें, परेशानी में पुलिस की मदद लें
विज्ञापन
कानपुर। कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को महिला थाने की कार्यप्रणाली जानी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने थाने का भ्रमण किया। एडीसीपी मुख्यालय एवं महिला अपराध स्टाफ ऑफिसर स्नेहा तिवारी ने सोशल मीडिया का सीमित व सतर्कता से उपयोग करने की सलाह दी।
कहा कि छेड़छाड़ या धमकी जैसी घटनाओं को चुपचाप न रहकर पुलिस की मदद लें। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और निखारने की प्रेरणा दी। खेलकूद में रुचि बढ़ाने और आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे सीखने को कहा। छात्राओं को आपात स्थिति में 112 और साइबर अपराध के लिए 1930 नंबर पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। बताया कि महिला थाना प्रभारी कमर सुल्ताना के नेतृत्व में टीमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं। शहर में 112 सेवा की पीआरवी में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।
11वीं की छात्रा प्रीती ने रजिस्टर नंबर चार के बारे में पूछा। इस पर बताया गया इसमें प्राथमिकी के बाद की कार्रवाई और विवेचना की जानकारी दर्ज होती है। छात्रा सलोनी ने झूठी शिकायत पर कार्रवाई के बारे में पूछा। थाना प्रभारी ने बताया कि गहन जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा त्रिवेदी, शिक्षिकाएं लक्ष्मी देवी और मीनाक्षी ओमर, एसआई आशाराम और नेहा यादव मौजूद रहीं।