फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   be a entrepreneur government have many plans

काम मांगने वाले नहीं देने वाले बनें, सरकार के पास हैं तमाम योजनाएं

Fri, 10 Nov 2017 08:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Nov 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
be a entrepreneur government have many plans
एमएसएमई में सेमिनार
देश में जनसंख्या के अनुपात में रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण पढ़े लिखे लोगों के सामने भी बेरोजगारी का संकट है। आने वाली पीढ़ियां नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय खुद का रोजगार स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ें। पढ़ाई के दौरान ही यह विचार करें कि उन्हें किस क्षेत्र में अपना व्यापार या उद्योग स्थापित करना है। काम मांगने के बजाय काम देने वाले बनें। इससे खुद का विकास तो होगा ही राष्ट्र निर्माण में भी सहायक होंगे। 
विज्ञापन


इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य ने गुुरुवार को यह बात सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) विकास संस्थान फजलगंज, कानपुर में कही। यहां ‘राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस’ के अवसर पर कालेज के छात्र छात्राओं के बीच एक दिवसीय औद्योगिक अभिप्रेरणा अभियान का आयोजन किया गया था। लघु उद्योग भारती के संयोजन लाडली प्रसाद ने कहा कि हर इंसान के अंदर उद्यमिता का बीज जन्मजात होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि किसी के अंदर ये बीज पहले पनप जाता है तो कुछ के अंदर देर से। कुछ लोग संसाधनों के अभाव में या डर की वजह से उद्यमिता को अपना नहीं पाते। इस डर को दूर करना है। नए उद्यमियों के लिए सरकार की कई योजनाएं हैं। रुचि लेकर इनकी जानकारी हासिल करें और उन्हें पाने का प्रयास करें।
विज्ञापन


 संस्थान के निदेशक उमेश चंद्र शुक्ल ने उद्यमिता विकसित करने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। तकनीकी सत्र में सहायक निदेशक एसके अग्निहोत्री ने एमएसएमई की ओर से चलाई जा रही योजनाओं जैसे-बार कोड, उद्योग आधार पंजीकरण, तकनीकी उन्नयन, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व्यापार मेलों, प्रबंधन आदि के बारे में बताया। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के सहायक आयुक्त धर्मेंद्र द्विवेदी ने प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में बताया। लीड बैंक मैनेजर केडी नौटियाल ने कहा कि बैंकों में उन्हीं के आवेदन खारिज होते हैं जो लोन के लिए जरूरी मापदंड नहीं अपनाते या फिर सही दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराते। संचालन संस्थान के उपनिदेशक एलबीएस यादव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed