{"_id":"6a70d29e8ae5b2b0010bb401","slug":"bba-student-run-over-by-tanker-while-heading-to-temple-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मंदिर दर्शन को निकले बीबीए छात्र को टैंकर ने रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मंदिर दर्शन को निकले बीबीए छात्र को टैंकर ने रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 03 Aug 2026 11:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
वंश वर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सचेंडी स्थित बीपीसीएल सर्विस रोड पर तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से पीएसआईटी के बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र वंश वर्मा (20) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस टैंकर और चालक की तलाश में जुटी है।
इटावा के जसवंतनगर निवासी सराफा कारोबारी रत्नेश वर्मा के परिवार में पत्नी संध्या, बड़ा बेटा वंश और हाईस्कूल में पढ़ने वाला छोटा बेटा अंश था। वंश बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। सचेंडी में दीपू चौहान ढाबे के पास अपने साथी छात्र प्रिंस के साथ किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि वंश सोमवार शाम कमरे से मंदिर के लिए पैदल निकला था। रास्ते में उसे टैंकर ने रौंद दिया। पुलिस ने उसकी जेब से मिले आधारकार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।