{"_id":"5ec584938ebc3e90a8332fa8","slug":"bazar-open-after-56-days-silience-kanpur-news-knp5611944156","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 दिन बाद बाजार खुले और ये सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 दिन बाद बाजार खुले और ये सन्नाटा
विज्ञापन
सागर मार्केट में दुकाने तो खुल गई लेकिन कम ही आए ग्राहक ...अर्पण संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन-चार में हॉटस्पॉट को छोड़कर बाकी इलाके की दुकानों और बाजारों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है। 56 दिन बाद बुधवार सुबह 10 से शाम छह बजे तक बिल्डिंग मैटीरियल, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, बर्तन, फर्नीचर आदि की दुकानें और शोरूम खोले गए। इन उत्पादों के थोक बाजार भी खोले गए। हालांकि ग्राहकों के न पहुंचने से सन्नाटा ही छाया रहा। मोबाइल और इलेक्ट्रिक की दुकानों में जरूर ग्राहक नजर आए पर उम्मीद से काफी कम। दुकानदारों का मानना है कि अभी यह सन्नाटा टूटने में समय लगेगा। क्योंकि ग्राहक अभी भ्रम और डर की स्थिति में है। हालांकि दुकानों में कोरोना से बचाव के सारे प्रबंध किए गए हैं।
प्रमुख बाजारों का हाल
मनीराम बगिया : दुकानदारों का मन अभी बाग-बाग नहीं
मनीराम बगिया इलेक्ट्रानिक आइटम का थोक बाजार है। यहां 250 से अधिक दुकानें हैं। शहर के अलावा दूसरे जिलों से भी लोग यहां सामान लेने पहुंचते हैं। आम दिनों में यहां पैदल चलना भी दूभर होता है। लेकिन कई दिन बाद बाजार खुलने पर भी यहां ग्राहक नजर नहीं आए। दो-चार लोग पहुंचे भी तो वे बाजार का हालचाल लेते ही नजर आए। इससे दुकानदारों में मायूसी रही।
भूसाटोली बर्तन बाजार: यहां बर्तन तो बहुत पर आवाज नहीं हुई
बर्तन बाजार में छोटी-बड़ी पांच सौ से अधिक फर्म हैं। इस बाजार में भी सबसे अधिक बाहरी जिलों का व्यापारी आता है। कोरोना की दहशत और अभी तक चली आ रही सख्ती का असर यहां भी नजर आया। दुकानें तो खुलीं लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे। पहले की तरह यहां मचने वाला बर्तनों का शोर सुनाई नहीं दिया। लगा ही नहीं कि ये वही बर्तन बाजार है, जहां से मजाल है कि आप पैदल भी आराम से निकल सकें।
विज्ञापन
सागर मार्केट : अभी नहीं चली ग्राहकों की लहर
कराचीखाना और एक्सप्रेस रोड तक गुलजार हो चुके इलेक्ट्रानिक आइटम के बाजार सागर मार्केट में कुछ ग्राहक जरूर नजर आए। चूंकि यह मोबाइल का बहुत बड़ा बाजार बन चुका है। कहने को तो बाजार में 72 दुकानें हैं लेकिन आमदिनों में यहां रोजाना तीन से चार हजार लोगों की आवाजाही होती है। दुकानदारों को उम्मीद है कि जल्द ही सागर मार्केट में भी ग्राहकों की लहरें आएंगी।
अफीम कोठी लोहा मंडी : ग्राहक न आने से रही ठंडी
पुराने व नये लोहे के अलावा फैब्रिकेशन का शहर में यहां सबसे बड़ा काम होता है। प्रदेश की तमाम मिलों में यहीं से माल जाता और आता है। यह मंडी सैकड़ों श्रमिकों और कर्मचारियों का पेट पालती है। बुधवार को यह मंडी खुली जरूर लेकिन ठंडी रही। ग्राहक तो थे नहीं, मंडी में श्रमिक भी कम नजर आए। व्यापारियों के मुताबिक लॉकडाउन के चलते सभी अपने-अपने गांव चले गए हैं।
शहर के अन्य बाजारों का हाल
गोविंदनगर धर्मकांटा स्थित बिल्डिंग मैटेरियल बाजार, चावला मार्केट का फर्नीचर बाजार भी खुला लेकिन यहां भी ग्राहक नहीं नजर आए। जीटी रोड स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम भी खुले। यहां कर्मचारी सफाई करते नजर आए लेकिन ग्राहक नहीं थे।