फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Battle over Truck clearance, seven arrested

ट्रक निकासी को लेकर मारपीट, सात गिरफ्तार

Tue, 18 May 2021 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Battle over Truck clearance, seven arrested
पुखरायां। भोगनीपुर के डीघ गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार की रात छतेनी गांव के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। झगड़ा पेट्रोल पंप से ट्रकों को निकालने को लेकर हुआ।
विज्ञापन

छतेनी गांव के निवर्तमान प्रधान इलियाश अहमद व नव निर्वाचित प्रधान अब्दुल हमीद के पास कई ट्रक हैं। जिनमें दिन के समय मौरंग भरकर डीघ पेट्रोल पंप में खड़ा कराया जाता है। देर शाम पंप से ट्रकों को हाईवे पर उन्नाव मंडी के लिए निकालना शुरू कर दिया जाता है। रविवार की रात चालकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया, जो मालिकों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके बाद पेट्रोल पंप पर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पेट्रोल पंप पर दो घंटे तक झगड़ा चलता रहा। सूचना पर कोतवाल रामबहादुर पाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलियाश अहमद, इस्लाम, वसीम अहमद, हसीन अहमद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के अब्दुल हमीद, इरफान अहमद, रियाजुल को गिरफ्तार करके कोतवाली ले गए। कोतवाल ने बताया कि सभी के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके एसडीएम कोर्ट भेजा गया है। एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि किसी प्रकार की अशांति न फैले इसके लिए सभी को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed