फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association Elections, Voting begins amid police security, 6516 voters will decide fate of 99 candidates

Bar Association Elections: पुलिस सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू, 99 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 6516 मतदाता

Thu, 24 Oct 2024 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Oct 2024 10:42 AM IST
सार

Kanpur News: बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए वोटिंग चल रही है। शुरुआती दौर में धीमी गति से मतदान शुरू हुआ, लेकिन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है।

विज्ञापन
Bar Association Elections, Voting begins amid police security, 6516 voters will decide fate of 99 candidates
Bar Association Elections - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए डीएवी डिग्री कॉलेज में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हो गया। 99 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 6516 मतदाता करेंगे। 15 बूथों पर  शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी ने सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सभी प्रत्याशियों को बैलेट बॉक्स दिखाकर मतदान प्रक्रिया शुरू कराई। पहले प्रत्याशियों के मतदान करने की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद आम मतदाता को मतदान करना है। मतदान के लिए लगभग 600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

कुछ प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह 7:00 बजे से ही कचहरी पहुंचने लगे थे। कचहरी से लेकर मतदान स्थल और उसके आसपास के रास्तों को बैनर, होर्डिंग, पोस्टर से पूरी तरह से पाट दिया गया है। कुछ वरिष्ठ मतदाता मतदान स्थल पर पहुंचे, तो प्रत्याशियों ने पैर छूकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bar Association Elections, Voting begins amid police security, 6516 voters will decide fate of 99 candidates
Bar Association Elections - फोटो : amar ujala

मतदान प्रतिशत पर पड़ सकता है असर
शुरुआती दौर में धीमी गति से मतदान शुरू हो गया है। दोपहर लगभग 12:00 के बाद मतदान गति पकड़ेगा। इस बार मतदान स्थल पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे कई अधिवक्ताओं में आक्रोश भी है। इसका असर भी मतदान प्रतिशत पर पड़ सकता है।

अध्यक्ष-महामंत्री पद पर आठ-आठ प्रत्याशी
अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार शुक्ला, इंदीवर बाजपेई, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, संदीप सिंह, सर्वेश कुशवाहा, प्राणनाथ मिश्रा, रामेंद्र सिंह कटियार व बृजकिशोर शुक्ला और महामंत्री पद पर अमित सिंह, बिनय कुमार मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, श्रीकांत मिश्रा, रामजी दुबे, प्रशांत कुमार बाजपेई, हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव और चंद्रशेखर तिवारी भाग्य आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed