फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   banned on wearing unlimited clothes in the Anandeshwar Temple, Mahant said will send proposal to the arena

Anandeshwar Temple: मंदिर में 'अमर्यादित' कपड़े पहनकर दर्शन पर लगेगी रोक, महंत बोले- अखाड़े को भेजेंगे प्रस्ताव

Thu, 22 Jun 2023 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Jun 2023 10:45 AM IST
सार

Kanpur News: श्री बाबा आनंदेश्वर मंदिर में जल्द ही ड्रेस कोड लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि अभी तक मंदिर में कई युवक-युवतियां अमर्यादित कपड़े पहनकर आ जाते थे। इसको लेकर कई बार आपत्ति जताई गई है।

विज्ञापन
banned on wearing unlimited clothes in the Anandeshwar Temple, Mahant said will send proposal to the arena
परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश कानपुर में परमट के आनंदेश्वर मंदिर में अब उन्हीं शिव भक्तों को प्रवेश मिलेगा, जो मंदिर की गरिमा और पवित्रता को ध्यान में रखते हुए मर्यादित कपड़े पहनकर आएंगे। मिनी स्कर्ट जैसी अन्य वेस्टर्न ड्रेस को पहनकर आने वाली लड़कियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

बाबा आनंदेश्वर मंदिर के महंत इच्छागिरी महाराज ने बताया कि महादेव का प्राचीन मंदिर देशभर में भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां पर महिला और पुरुष भक्तों को मर्यादित कपड़े पहनकर आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। अमार्यादित कपड़ों पर रोक के प्रस्ताव को अखाड़े को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े से अनुमति मिलने के बाद रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सावन से व्यवस्था लागू करने की योजना है। साथ ही, मंदिर परिसर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों को मिला समर्थन
श्री बाबा आनंदेश्वर मंदिर मठ की योजना को लोगों का समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भक्त अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने से रोक पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह पहल बिल्कुल सही है। अगर कोई छोटे कपड़े पहनता है, तो वह मंदिर के बाहर रहकर दर्शन कर सकता है।

कई राज्यों के मंदिरों में लागू है ड्रेस कोड
बता दें कि उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू है। इसी तर्ज पर आनंदेश्वर मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू करने की पहल की गई है। इसके साथ ही पेंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट या छोटे कपड़े पहनकार आने वाले एंट्री पर बैन लगा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed