{"_id":"5e74c7738ebc3e6fcb325285","slug":"bank-worker-hanged-himself-in-ghatampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: बैंक कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: बैंक कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 20 Mar 2020 07:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
हरिकिशन निषाद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर के पतारा में गुरुवार की देररात एक बैंककर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक मृतक शराब का लती था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
परम पुरवा (जूही) कानपुर निवासी हरिकिशन निषाद (52) पतारा कस्बा निवासी मुरारी लाल जायसवाल के मकान में किराये पर रहता था। पूर्व में उसकी तैनाती पतारा स्थित बैंक आफ बड़ौदा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर थी। तबादला होने के बाद वर्तमान में वह गजनेर (कानपुर देहात) में तैनात था।
गुरुवार की रात खाना खाने के बाद हरिकिशन मकान के बाहर बने टीनशेड के नीचे सोने चला गया। शुक्रवार सुबह उसका शव टीनशेड के एंगल में फांसी पर झूलता मिला। उसने रस्सी से गले में फंदा बांधकर फांसी लगाई थी।
विज्ञापन
पतारा चौकी इंचार्ज हरिशंभू सिंह ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, जानकारी होने पर बैंक आफ बड़ौदा गजनेर के शाखा प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी भी पतारा आए। उन्होंने बैंक की ओर से मृतक की पत्नी कुंती देवी को अंत्येष्टि के लिए एक लाख रुपये का चेक दिया।
जबकि, मृतक के बड़े बेटे शुभम निषाद को पिता की जगह पर नौकरी दिलाने का भी भरोसा दिया। मृतक के परिवार में पत्नी कुंती देवी के अलावा दो बेटे शुभम निषाद और अंकित जबकि, एक बेटी शिवानी है। हरिकिशन की मौत से परिवार के सदस्यों का हाल-बेहाल था। जिनको लोग ढांढस बंधा रहे थे।