{"_id":"58ad62914f1c1b3d32b23704","slug":"bank-will-be-close-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी से निपटा लें बैंक वाला काम, नहीं तो हो जाएंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी से निपटा लें बैंक वाला काम, नहीं तो हो जाएंगे परेशान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 23 Feb 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यदि आपको बैंकों से संबंधित कोई जरूरी काम है तो 24 फरवरी से पहले ही उन्हें निपटा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि 24 से 26 फरवरी बैंक बंद रहेंगे। तीन दिनों की बंदी आपके जरूरी कामों को प्रभावित कर सकती है।
केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के आदेश ने लोगों को खूब परेशान किया। नोटबंदी के आदेश से बैंकों का काम प्रभावित हुआ। अपने ही खातों से पैसों की निकासी पर सीमा तय कर दी गई। जब तक बैंकों के हालात सुधरते तब तक विधानसभा चुनाव ने बैंकों की रफ्तार को धीमा कर दिया। चुनाव संपन्न होने के बाद सोमवार से बैंकों में काम ने रफ्तार पकड़ी लेकिन इस बीच दोबारा तीन दिन की बंदी लोगों को परेशान कर सकती है।
सभी बैंक 24 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक बंद रहेंगे। बैंकों द्वारा चस्पा की गई सूचना के तहत 24 फरवरी को शिवरात्रि का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 25 फरवरी को माह का चौथा शनिवार है। जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं अगले दिन यानी 26 फरवरी को रविवार पड़ रहा है जिससे बैंक बंद रहेंगे। तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को ही बैंक खुलेंगे। ऐसे में अगर आपका बैंक में कोई जरूरी काम हैं और आप उसे टाल रहे हैं तो उसे शुक्रवार से पहले ही निपटा लीजिए। तीन दिनों तक बैंकों में अवकाश होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।