फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bank manager and his colleagues used to bungle

बैंक प्रबंधक और उसके सहयोगियों ने इस तरह से किया लोगों के एकाउंट से गोलमाल

Mon, 05 Mar 2018 11:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Mar 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
bank manager and his colleagues used to bungle
डेमो पिक
कानपुर देहातः बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, मूसानगर सरायं शाखा में हुए सवा करोड़ रुपये घोटाले के मामले में 26 खातों के माध्यम से रकम का हेरफेर किया गया। आरोपी तत्कालीन बैंक प्रबंधक व उसके सहयोगी खाताधारक की जानकारी के बिना ही फर्जी हस्ताक्षर करके रकम का गोलमाल करते थे। रविवार को इस बात की जानकारी बैंक के मुख्य क्षेत्रीय अधिकारी जीके मिश्रा ने दी।
विज्ञापन



बताया गया है कि आरोपी तत्कालीन बैंक प्रबंधक सरोज कुमार, ऋण अधिकारी जफर आलम और निजी कर्मी श्रीकिशन खाताधारक की जानकारी के बिना किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाते थे। इसके बाद खाताधारक का फर्जी हस्ताक्षर कर राशि को दूसरे खाते में स्थानांतरित करते थे। मूसानगर थानाध्यक्ष देवेश शुक्ला ने बताया कि महेरा गांव निवासी बाबूराम का खाता चेक किया गया। जिसमें उनकी लिमिट 2.29 लाख से बढ़ाकर 7.50 लाख रुपये की गई। इसके बाद उक्त रकम को सेविंग एकाउंट में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद खाताधारक की जानकारी के बिना ही उसके फर्जी हस्ताक्षर करके राशि को दूसरे खाते में स्थानांतरित किया गया। 
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि अन्य संदिग्ध खातों को भी चेक किया जा रहा है, साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है, जिसके बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने लोग शामिल हैं और किन माध्यमों से इतनी बड़ी रकम का घोटाला हुआ। रविवार को एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं तीसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed