फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank defaulter asked for more loan, beat up the chief manager when he refused, businessman and his partner arr

Kanpur: बैंक के डिफॉल्टर ने मांगा और लोन, मना करने पर मुख्य प्रबंधक को पीटा, कारोबारी और उसका साथी गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 12:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Mar 2024 12:04 PM IST
सार

Kanpur News: काकादेव के पांडुनगर स्थित यूनियन बैंक में मैनेजर को पीटने का मामला सामने आया है। बताया कि आरोपी बैंक का डिफॉल्टर है। वो बैंक से और लोन की मांग कर रहा था, जिस पर बैंक मैनेजर ने मना कर दिया। इस पर उसने अपने साथी के साथ बैंक मैनेजर को पीट दिया।

विज्ञापन
Bank defaulter asked for more loan, beat up the chief manager when he refused, businessman and his partner arr
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पांडुनगर स्थित यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को कारोबारी ने केबिन में घुसकर मुख्य प्रबंधक से गालीगलौज करते हुए उन्हें पीट दिया। बीचबचाव में आए अन्य बैंककर्मियों को भी जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा कि कारोबारी का लोन खाता पहले से ही एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट्स) है।

विज्ञापन

वह और लोन मांगने पहुंचा था, बैंक अधिकारी ने मना कर दिया, तो उनसे भिड़ गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही कारोबारी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशांत कुमार मुख्य प्रबंधक हैं। प्रशांत ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे उप महाप्रबंधक अमित सिन्हा के केबिन में बैठे थे।

विज्ञापन

उसी समय एनपीए खाता धारक विक्रांत सिंह कुशवाहा अपने साथी श्रेयश जायसवाल के साथ केबिन में जबरन घुस आए। उनका मेसर्स सिंह कसलरी सर्विसेज नाम से खाता है। प्रशांत कुमार ने पुलिस को बताया कि डिफाॅल्टर होने बाद भी विक्रांत और लोन मांग रहा था। मना करने पर उसने ऐसा कदम उठाया।

लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है पूरी घटना
पूरी वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की है। वहीं, मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार का हैलट में मेडिकल कराया गया है। थाना प्रभारी काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि कारोबारी और उसके साथी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed