{"_id":"635372ff0da3437f9e026bc4","slug":"banda-youth-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 22 Oct 2022 10:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:11 AM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर के पास सड़क किनारे गिट्टी के ढेर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से सिर पर लगी गंभीर चोट मौत का कारण बनी। लोहरा गांव निवासी आशीष सिंह उर्फ बाबा (30) पुत्र सुशील सिंह शुक्रवार को ओझा नगर पेट्रोल पंप पर रुपये निकालने गया था।
विज्ञापन
वापस घर आते समय सामने से आए वाहन को साइड देने में बाइक गिट्टी के ढेर से टकरा गई। हादसे में आशीष सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक अविवाहित और दो भाइयों में छोटा था। पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। घर का निर्माण कराने पर मजदूरों को देने के लिए पैसा निकाल कर आ रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन