{"_id":"67f805452e75f931220924a5","slug":"banda-woman-threatens-to-chop-husband-and-throw-him-in-a-drum-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: महिला ने पति को दी काटकर ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी, पुलिस ने दोनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: महिला ने पति को दी काटकर ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी, पुलिस ने दोनों का किया चालान
Thu, 10 Apr 2025 11:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:23 PM IST
सार
Banda News: महिला ने पति को काटकर ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी दी। मामला गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने पति-पत्नी दोनों का चालान किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गिरवां थाना के एक गांव निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति को अपनी ही पत्नी से जान का खतरा है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। आरोप लगाया कि पत्नी के तीन साल से औरया जिले के एक गांव निवासी युवक से अवैध संबंध हैं। बताया कि प्रेमी एक बार रात में उसके घर में घुस आया था। उसने शोर मचाकर गांव वालों को एकत्र करते हुए प्रेमी को पकड़कर पुलिस को साैंप दिया था। इसके बाद भी उसकी पत्नी के प्रेमी से संबंध बने हैं।
विज्ञापन
मेरठ में जबसे सौरभ हत्या कांड हुआ है। तभी से पत्नी लगातार धमकी दे रही है। उसका कहना है कि पूरी जमीन बेचकर मुझे रुपया दो, वरना प्रेमी को बुला कर रात में कटवाकर ड्रम में भरकर फेंकवा दूंगी। बताया कि पत्नी आए दिन लापता हो जाती है। कभी उसके घर जाती तो कभी अपने मायके बुलाती है। उसके लौटने पर जब वह पूछता है तो पत्नी पीटती है। सारे जेवर बेचकर आशिक को खर्चा देती है। इससे वह डर के मारे रात भर सो नहीं पाता है। उसे भय रहता है कि कहीं उसकी भी हत्या न हो जाए। उसको जानमाल का खतरा है। पीड़ित ने जान की रक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि पति पत्नी का आपसी विवाद था। दोनों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन