{"_id":"634bdeea957fd773e57f5e9d","slug":"banda-wall-collapses-youth-dies-after-being-buried-under-rubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: पड़ोसी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: पड़ोसी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 16 Oct 2022 04:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Oct 2022 04:07 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के कसिया डेरा में दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। मृतक खेतीबाड़ी के अलावा मजदूरी भी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अमलोर गांव के मजरा कसिया डेरा निवासी रामगुलाम निषाद (32) पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल रविवार को सुबह खेत से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
तभी पड़ोसी संतू निषाद की कच्ची दीवार ढह गई। रामगुलाम मलबे में दब गया। पड़ोसियों ने जब तक उसे बाहर निकाला तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई कल्लू ने बताया कि रामगुलाम पांच भाइयों में बड़ा था। मृतक के नाम 15 बिस्वा जमीन है। मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर कर रहा था।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद पत्नी मंजू बेसुध है। पिपरहरी ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह प्रिया और पूर्व प्रधान (रेहुंटा) प्रभु दयाल भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं परिजनों की सूचना पर लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आश्रितों की मदद के लिए रिपोर्ट राजस्व अधिकारियों को भेज दी। खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर संबंधित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन