फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Three including innocent died due to fever and diarrhea

Banda: बुखार और डायरिया से मासूम समेत तीन की मौत, गर्मी के चलते बढ़ रहा प्रकोप

Sat, 03 Jun 2023 08:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Jun 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
Banda: Three including innocent died due to fever and diarrhea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा जिले में भीषण गर्मी में डायरिया का प्रकोप चरम पर है। बुखार और डायरिया से पीड़ित मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, ट्रामा सेंटर में मरीजों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। डायरिया और बुखार से पीड़ित करीब 10 से 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के छेहरांव गांव निवासी शिवाय (5) पुत्र रिंकू कई दिन से बुखार से पीड़ित था। घरवालों ने उसका प्राइवेट में इलाज कराया। शुक्रवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी रामबाबू (4) पुत्र संजय बुखार से पीड़ित था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी लखन (78) डायरिया से पीड़ित था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


वहां उपचार के दौरान इलाज के दौरान उसने भी शुक्रवार की देर शाम दम तोड़ दिया। उधर, जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया से पीड़ित अलीगंज निवासी लल्लू (40), महोखर गांव निवासी गायत्री (25), पल्हरी गांव से प्रेमा देवी (22), गुरेह गांव की मीरा (22), महोखर गांव की प्रभा (26), जारी गांव की शीला (25), जौरही गांव की हेमा (30), खुरहंड गांव के अमित (2) पुत्र नीलेश, जसपुरा की मैकी (70), अलीगंज की वंदना (28) को भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर ट्रामा सेंटर के ईएमओ डॉ. विनीत ने बताया कि गर्मी के दिनों में बासी भोजन का इस्तेमाल न करें। ज्यादा ठंडा पानी न पिएं। दोपहर में बाहर निकले तो साफी या तौलिया से अपने कानों को ढककर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed