{"_id":"649c75ec1041d7d2730d9cb3","slug":"banda-suicide-laborer-committed-suicide-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Suicide: मोबाइल पर पत्नी से बात करते हुए मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, डेढ़ साल से चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Suicide: मोबाइल पर पत्नी से बात करते हुए मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, डेढ़ साल से चल रहा था विवाद
Thu, 29 Jun 2023 12:48 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:48 AM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में मोबाइल पर पत्नी से बात करते-करते मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मजदूर का मोबाइल चालू हालत में बरामद किया है। बताया गया है कि उसका पत्नी से डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। 15 दिन पहले मायके वाले पत्नी को ले गए थे। कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी रामस्वरूप (32) ने रात में आंगन में खूंटी से चादर का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह मां बद्दा जागी तो शव फंदे से लटका मिला। उसने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल कब्जे में लिया। मृतक के ममेरे भाई प्रेमबाबू ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई नागपुर में रहकर मजदूरी करता है। पत्नी कंचन देवी 15 दिन पहले मायके जनवारा गांव गई थी। घटना की वजह उसे नहीं पता।
विज्ञापन
उधर, थानाध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। जांच में सामने आया है कि मृतक का करीब डेढ़ साल से शराब पीने के कारण पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते पत्नी को मायके पक्ष के लोग 15 दिन पहले ले गए थे। वह प्रतिदिन पत्नी को फोन करता था। इसी के चलते उसने फंदा लगाया है।
विज्ञापन