फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: STF and police caught one quintal of ganja, two accused arrested

Banda: एसटीएफ व पुलिस ने एक क्विंटल गांजा पकड़ा, कीमत नौ लाख, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Jul 2023 11:13 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में एसटीएफ और पुलिस ने एक क्विंटल गांजा पकड़ा। जिसकी कीमत नौ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन फरार हो गए।

विज्ञापन
Banda: STF and police caught one quintal of ganja, two accused arrested
गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उड़ीसा से तस्करी कर डीसीएम में लाया जा रहा गांजा एसटीएफ और बबेरू पुलिस ने रविवार को कमासिन-राजापुर मार्ग पर पकड़ी। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की बाजार में करीब नौ लाख रुपये कीमत होगी। गाड़ी में खाकी रंग से लदे कार्टूनों में गांजा छुपाकर रखा गया था। डीसीएम में सवार दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि तीन फरार हो गये। पकड़े गए आरोपी मेरठ और गाजियाबाद के बताये गये हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ उत्तर प्रदेश फील्ड यूनिट प्रयागराज के एसआई रणेंद्र कुमार की सूचना पर बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने टीम के साथ बबेरू के कमासिन राजापुर मार्ग पर रविवार को मुरवल के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान आई डीसीएम को रोका तो उसमें सवार मेरठ के कंकड़ खेड़ा थाना क्षेत्र के नगलावासी गांव निवासी यशपाल सिंह और गाजियाबाद जनपद के भोजपुर थाना के काशी सैदपुर निवासी बिल्ली उर्फ बीर सिंह से पूछताछ की।

विज्ञापन

डीसीएम की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के कबाड़ पंखे और 100 कार्टून अंदर लदे मिले। कार्टूनों में गांजा भरा था। पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर झांसी, बांदा, बबेरू और मेरठ पहुंचाने जा रहे थे। पूछताछ में बताया कि मेरठ निवासी रिंकू राठी ने प्रति चक्कर माल पहुंचाने के लिए एक लाख रुपये देने की बात कही थी।
 

इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के झझर गांव निवासी राकेश, मनीष के नाम भी उजागर किए। बताया कि सभी वाटसअप कॉल करके गांजा की तस्करी कराते हैं। पुलिस ने आरोपियों द्वारा दिये गये बयान के आधार पर पांच तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गये दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि बरामद गांजा 25-25 किलोग्राम की चार बोरियों में भरा गया है। कोतवाल ने बताया कि बरामद गांजा की बाजार में कीमत करीब नौ लाख रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed