फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Son dies of heart attack during mother's funeral

Banda : मां के अंतिम संस्कार के समय बेटे की हार्ट अटैक से गई जान, एक साथ दो मौतें होने से परिजनों में कोहराम

Thu, 17 Oct 2024 12:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Oct 2024 12:42 AM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मां के अंतिम संस्कार के समय बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: Son dies of heart attack during mother's funeral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मां के अंतिम संस्कार के समय पुत्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार में एक साथ दो मौतें होने से परिजनों को गमगीन हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के सैमरा गांव निवासी पुनिया देवी (80) की मंगलवार की शाम वृद्धावस्था के चलते निधन हो गया। उनके शव का अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह उसका पुत्र रत्तूलाल (40) अपने खेत में करा रहा था। रिश्तेदार व गांव के लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन


मुखाग्नि देने के पहले रत्तूलाल को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उसके बेहोश होने पर परिजन उसे तिंदवारी पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने उसके दम तोड़ने का मेमो पुलिस को भेजा।
विज्ञापन


हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। रत्तूलाल किसानी करके अपने चार बेटियों व एक बेटे के परिवार का भरण-पोषण करता था। देहात कोतवाली प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि अचानक मौत होने से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed