फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's laborer dies in Ghaziabad, wife brought dead body of husband in village

Lockdown: बांदा के मजदूर की गाजियाबाद में मौत, पत्नी गांव लाई शव

Wed, 27 May 2020 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Banda's laborer dies in Ghaziabad, wife brought dead body of husband in village
मृतक की पत्नी व बच्चे - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में फंसे पलायित परिवार का मुखिया मजदूर आंधी से गिरे आम के पेड़ की चपेट में आकर गाजियाबाद में गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी उसे किराये के वाहन से पैतृक गांव ला रही थी। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मजदूर अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के अंदौरा गांव का संतराम पुत्र भगवानदीन गाजियाबाद में प्रवासी मजदूर था। वह फरवरी में वहां गया था। वहां निर्माणाधीन इमारतों में बेलदारी करता था। 25 मार्च को लॉकडाउन में काम बंद हो गया, लेकिन वह घर नहीं लौट सका।
विज्ञापन


साथ में उसकी पत्नी सीमा और 10 वर्षीय पुत्री संध्या और चार वर्ष का पुत्र चंद्रभान भी थे। पत्नी ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे थे। मंगलवार को दिन में दो बजे झोपड़ी के सामने पलंग पर आराम करते समय आम के पेड़ की डाल टूटकर संतराम के ऊपर आ गिरी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी उसे गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल ले गई। वहां प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद किराये का वाहन करके गांव अंदौरा आ रही थी। रास्ते में संतराम ने दम तोड़ दिया। पत्नी सीमा ने बुधवार को यहां थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान शंभू प्रसाद ने मृतक के परिजनों की आर्थिक मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed