{"_id":"68bc65301bc770f0c70a2160","slug":"banda-rickshaw-driver-dies-after-drowning-in-a-pond-during-ganesh-idol-immersion-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबकर रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबकर रिक्शा चालक की मौत
Sat, 06 Sep 2025 10:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गणेश विसर्जन के दौरान रिक्शा चालक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के शुक्लन टोला मोहल्ला निवासी राजन शुक्ला ने बताया कि उनके घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। मोहल्लेवासी शनिवार को भोजे तालाब में गणेश विसर्जन कर रहे थे। विसर्जन के बाद सभी लोग लौटकर घर आ गए। इस बीच तालाब में चल रही नाव पर गांव का छत्रपाल वर्मा (55) नशे की हालत में बैठ गया और नाव से तालाब में कूदकर पानी में डूब गया। लोगों ने देखा तो उसे तालाब में खोजना शुरू किया। 30 मिनट बाद उसे पानी से निकालकर सीएचसी ले गए। वहां डॉ. माया ने छत्रपाल को मृत घोषित कर दिया। पुत्र कमल ने बताया कि छत्रपाल रिक्शा चलाकर मजदूरी करता था। तीन पुत्र हैं। कमल अपनी मां सखिया को लेकर दवा कराने कालिंजर गया था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। नरैनी कोतवाल राममोहन राय ने बताया कि परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन