फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: one died in a road accident

Banda: साले की शादी में गए जीजा की सड़क हादसे में मौत, वाहन को साइड देने में दीवार से टकराई बाइक

Wed, 10 May 2023 06:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 May 2023 06:50 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में सड़क हादसा हुआ। साले की शादी में गए जीजा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: one died in a road accident
मृतक राममिलन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में साले की शादी में गए जीजा की बाइक वाहन को साइड देने में पुराने थाने के पास दीवार से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा निवासी राममिलन (32) अपने साले तेज कुमार की शादी में शामिल होने आठ मई को कालिंजर थाना क्षेत्र के चिल्लाहा गांव गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को कालिंजर से सामान लेकर लौटते समय रास्ते में सामने से आए वाहन को साइड देने में बाइक असंतुलित होकर पुराने थाने के पास दीवार से भिड़ गई। हादसे में राममिलन गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल से देर शाम कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। छोटे भाई रामचरन ने बताया कि राममिलन राजमिस्त्री था। पचनेही गांव में पैतृक मकान है। चार भाइयों में बड़ा था। एक पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि सड़क हादसे में मौत है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed