फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: one died due to truck collision, cousin injured

Banda: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मौसेरा भाई गंभीर, मचा कोहराम

Mon, 01 May 2023 01:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 May 2023 01:00 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: one died due to truck collision, cousin injured
युवराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई और मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया है। गांव से कालिंजर जाते समय बजरंग चौराहा के पास हादसा हुआ। सिर में गंभीर चोट आने से युवक की मौत हुई।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मुगौरा गांव निवासी युवराज (28) अपनी मौसी के बेटे अरविन्द (16) पुत्र रामबहादुर निवासी बड़नपुर जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के साथ रविवार देर शाम कालिंजर जा रहा था। रास्ते में गुड़ाकला चौकी क्षेत्र के बजरंग चौराहा के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से दोनों उछलकर दूर जा गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय युवराज ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अरविंद की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। बाइक चला रहा युवराज हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed