{"_id":"6298d66e99716241d12c469f","slug":"banda-nursing-student-murdered-by-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: नर्सिंग की छात्रा को पति ने पीटकर मार डाला, सोते समय किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: नर्सिंग की छात्रा को पति ने पीटकर मार डाला, सोते समय किया हमला
Thu, 02 Jun 2022 08:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Jun 2022 08:57 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव में गुरुवार को सो रही पत्नी को पति ने पीटकर मार डाला। वह एमपी के छतरपुर से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। दोनों परिवार से अलग रहते थे। घटना के बाद पति फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। इलाज चल रहा है।
गुरुवार सुबह करीब पांच बजे रसना देवी (20) घर में सो रही थी। कुछ दूर स्थित मामा सुरेश के यहां से अपने घर पहुंचे पति असित पटेल ने रसना को डंडों से पीट दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से वह मरणासन्न हो गई। इसके बाद असित घर से चला गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रसना को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पहले भी कई बार पीट चुका
बिसंडा के कैरी निवासी पिता बिसेना पटेल ने बताया कि रसना की शादी लगभग चार साल पूर्व हुई थी। उसके एक पुत्री नैंसी है। आरोपी पति ने कई बार उसकी पुत्री को पीटा। मानसिक बीमार होने के चलते कोई बीच-बचाव के लिए नहीं पहुंचता था।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
मृतका के जेठ अमित पटेल ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व बंटवारे के बाद असित अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था। मानसिक बीमार होने पर उसका प्रयागराज में साढ़े तीन साल से इलाज चल रहा है। बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।